धामी सरकार ने होमगार्ड को  दिया होली का तोहफा पदवार बढ़ाया गया वेतन

अवैतनिक प्लाटून कमांडर के 15 सौ, सहायक कंपनी कमांडर के 17 सौ व कंपनी कमांडर के बढ़ाए गए 2 हजार रुपये 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने होमगार्ड विभाग में अवैतनिक अधिकारियों से जुड़ा एक आदेश जारी किया है। जिसमें इन अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई है। शासन के इस आदेश के बाद विभाग में आवेदन अधिकारियों के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तराखंड होमगार्ड विभाग में कार्यरत अवैतनिक अधिकारियों को होली से पहले सरकार ने खुशखबरी दी है। दरअसल, काफी समय से प्रस्तावित विभाग के अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अवैतनिक अधिकारी जिसमें प्लाटून कमांडर सहायक कंपनी कमांडर और कंपनी कमांडर शामिल हैं, इन सभी के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
शासन ने अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय को 1500 प्रति माह बढ़ाया है। इससे अब इनका वेतन 26,500 हो जाएगा। इसके अलावा अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय को 1700 रुपये प्रतिमाह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 26,700 हो जाएगा। उधर अवैतनिक कंपनी कमांडर का मानदेय 2000 रुपये प्रति माह बढ़ाया गया है। अब इनका वेतन 27,000 रुपए प्रति माह हो गया है। अवैतनिक अधिकारियों को होमगार्ड से अधिक मानदेय के रूप में प्रतिमाह यह धनराशि दी जाती थी जिसमें 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *