विश्वनाथ-जगदीशिला डोली के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

श्रीनगर। 27वीं बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथयात्रा के श्रीनगर पहुंचने पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। डोली के नगर आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर जय बाबा विश्वनाथ और जय मां जगदीशिला के जयकारों से गूंज उठा। डोली के श्रीनगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया।

 

इस अवसर पर मंत्री प्रसाद नैथानी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। हर वर्ष प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण करने वाली यह पावन डोली यात्रा इस बार अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा के संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि बिशोन पर्वत से आरंभ हुई यह धार्मिक यात्रा उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों के प्रमुख देवालयों और सिद्धपीठों का भ्रमण कर रही है। कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में स्थित सिद्धपीठों को धाम स्वरूप विकसित करने के साथ-साथ विश्व शांति, सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना करना है।

 

कार्यक्रम में समिति के सदस्य भरत सिंह रावत, भगवान सिंह राणा, चंद्र सिंह रावत, मनोज राणा, मनोज रावत, मोहना नंद डोभाल, जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, श्यामलाल आर्य, सुरेश नेगी, प्रधान लछमोली सुनील कुमार, कविता देवी, उदय रावत, बिपिन पंवार, पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस बीरेंद्र सिंह नेगी, प्रो. बीपी नैथानी, डॉ. गांधी चैहान, सूरज घिल्डियाल, दिनेश असवाल, राजेंद्र बुटोला, दीपक थपलियाल, एडवोकेट चंद्रभूषण तिवारी, लाल सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *