जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा’ में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों की चौखट पर पहुंची सरकार

देहरादून।   जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा’ अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज, थानों में विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की अध्यक्षता और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में विकास की लहर दिखी। शिविर में कुल 65 शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शिविर में न्याय पंचायत थानों समेत कोटी मेहचक, लडवाकोट और धारकोट जैसे आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान 80% अनुदान पर एक आटा चक्की और दो पावर फीडर बांटे गए। 5 महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट’ प्रदान की गई।497 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां दी गईं। विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से 808 ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *