Cricketer कुलदीप यादव ने की सगाई, लखनऊ में समारोह का हुआ आयोजन

 

Lucknow :  कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया वंशिका कानपुर के लाल बंगला की रहने वाली हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं और उनके पिता एलआईसी में अधिकारी हैं। कुलदीप और वंशिका की सगाई लखनऊ स्थित होटल में हुई।

भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में सगाई कर ली है। कुलदीप ने कानपुर की ही रहने वाली वंशिका से सगाई की है। वंशिका कानपुर के लाल बंगला की रहने वाली हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं और उनके पिता एलआईसी में अधिकारी हैं। कुलदीप और वंशिका की सगाई लखनऊ स्थित होटल में हुई, जिसमें Cricketer रिंकू सिंह भी शामिल हुए।

कुलदीप पहले एक तेज गेंदबाज बनने की ख्वाहिश रखते थे। लेकिन उनके कोच ने उन्हें बताया कि वह तेज गेंदबाज की बजाय एक श्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं।

दिसंबर 1994 को कुलदीप यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुआ। वह नौ साल की उम्र तक यहीं रहे। इसके बाद पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए पिता परिवार सहित कानपुर शिफ्ट हो गए थे। लेकिन कुलदीप ने अपनी जन्मभूमि से कभी दूरी नहीं बनाई। कानपुर के इस हीरो ने बेहद संघर्ष और मेहनत के दम पर टीम इंडिया में न सिर्फ जगह बनाई बल्कि अब सीमित ओवर क्रिकेट में भारतीय टीम की जान बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *