हल्द्वानी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में गुरुवार को महानगर कांग्रेस की ओर से शहर में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की अगुवाई में निकाली गई पदयात्रा की शुरुआत स्वराज आश्रम से हुई। जो पटेल चैक, मुख्य बाजार, मीरा मार्ग, सब्जी मंडी, सदर बाजार, बर्तन बाजार होते हुए वापस स्वराज आश्रम पहुंची। इस दौरान विधायक सुमित, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, वरिष्ठ नेता जगमोहन चिलवाल, एआईसीसी सदस्य प्रयाग दत्त भट्ट, पीसीसी एनबी गुणवंत, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, पूर्व मंत्री हाजी सोहेल, प्रदेश महासचिव गोविंद बिष्ट, महानगर महामंत्री दीप पाठक, महिला उपाध्यक्ष सुधा बिष्ट, शशि वर्मा, विमला सांगुड़ी, मधु सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव ने कहा कि आम जनता के लिए एक वक्त का भरपेट भोजन कर पाना मुश्किल साबित हो रहा है। भाजपा की सरकारें अपनी आंख बंद कर बैठी हैं। महिला महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, महानगर महामंत्री संदीप भैसोड़ा, सतनाम सिंह, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, गिरीश पांडे, किसान नेता मनोज शर्मा, चंपा चिलवाल, मुन्नी पंत, लता पांडे ने कहा कि सरकार राज्य में रोजगार के नाम पर युवाओं को छल रही है। पदयात्रा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, प्रेम बिष्ट, लाल सिंह पवार, जीवन बिष्ट, ताहिर हुसैन, मोहन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, देवेश तिवारी, हिमांशु जोशी, भगवती बिष्ट, मंजू पांडे, दीपक खत्री, जया पाठक, जया कर्नाटक, संजय उप्रेती, राजेंद्र नेगी, प्रदीप बिष्ट, माला वर्मा, सूरज प्रकाश, लाल सिंह पवार, गुरप्रीत प्रिंस, आशीष कुड़ाई, प्रदीप नेगी, हर्षित जोशी, सौरभ भट्ट, अवध बिहारी शर्मा, जगदीश चैहान, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, गोविंद सिंह बगड़वाल आदि मौजूद रहे।
Related Posts
Breaking: सड़क हादसे मे महिला SI की मौत, सिपाही महिला घायल…
- India Today Team
- July 20, 2024
देहरादून- उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में तैनात महिला दरोगा की देहरादून में हुए सड़क हादसे […]
चंबा ब्लॉक में शांतिपूर्ण मतगणना की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
- India Today Headlines team
- July 31, 2025
टिहरी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत चंबा ब्लॉक में 31 जुलाई को होने […]
भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की मुलाकात, नकल विरोधी कानून पारित करने के लिए जताया आभार, कहा – उत्तराखंड में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होगी भर्ती परीक्षाएं
- India Today Headlines team
- February 22, 2023
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी महिला […]
