देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंबा, टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राइफल मैन बी०सी० गब्बर सिंह एवं अमर शहीद श्रीदेव सुमन के स्मारक पर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं स्थानीय जनता द्वारा नकल विरोधी कानून पारित किए जाने के उपलक्ष पर आयोजित अभिनंदन आभार रैली में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग विनोद कंडारी, घनसाली शक्तिलाल शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवाण, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सुमना रमोला, ब्लॉक प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
शासन ने पुलिस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…
- India Today Team
- February 16, 2024
उत्तराखंड में जहां अभी तक हल्द्वानी हिंसा के आरोपी पकड़े नहीं गए है। कर्फ्यू लगा […]
आईएमए पीओपीः भारतीय सेना को मिले 314 नए जांबाज सैन्य अधिकारी
- India Today Headlines team
- December 11, 2022
11 मित्र देशों के 30 कैडेट भी पास आउट हुए देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) […]
मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
- India Today Headlines team
- January 2, 2024
मुख्यमंत्री ने कपकोट, बागेश्वर में आयोजित चेलि ब्वारयूं कौतिक (मातृशक्ति उत्सव) कार्यक्रम में किया प्रतिभाग […]
