देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध करायी गयी 320 मोटरसाईकिलों का फ्लैग ऑफ किया। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेे मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। ये मोटर साइकिलें राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई हैं। राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग हेतु क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से सबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निरस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को इन मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण करने में सुविधा होगी। राजस्व उप निरीक्षकों को दी गई इस सुविधा से उन्हें कार्यों को शीघ्रता से करने में सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा। मुख्यमं ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए हर सम्भव सुविधाएं दिये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव एवं आयुक्त राजस्व चन्द्रेश यादव, हीरो मोटोकॉर्प के सी.एस.आर हेड भारतेन्दु कबी, उप राजस्व आयक्त मो. नासिर एवं सहायक राजस्व आयुक्त के.के. डिमरी उपस्थित थे।
Related Posts
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में पंजीकरण की संख्या पहुंची 23 लाख, केदारनाथ से सबसे ज्यादा, जानिए…
- India Today Team
- May 11, 2024
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गयी है। वहीं यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं […]
घर के पास ही मिल जाए इलाज, बड़े-बड़े अस्पतालों में न जाना पड़े, इसके लिए प्राथमिकता पर किया जाएगा कामःDG HEALTH
- India Today Headlines team
- January 3, 2023
देहरादून। उत्तराखण्ड की नवनियुक्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने कहा कि आम लोगों को घर […]
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की शुभकामना, सीएस आवास में बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
- India Today Headlines team
- August 10, 2022
मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास मे मातृशक्ति के योगदान को सराहा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]
