उत्तराखंड: डॉ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव -2025 का आयोजन जनपद नैनीताल के खालसा नेशनल बालिका इण्टर कालेज हल्द्वानी में दिनांक 19 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 को आयोजित किया गया।

जनपद चमोली से टीम प्रभारी व जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल के नेतृत्व में टीम चमोली ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 36 प्रतिभागियों ने ( 18 बालक व 18 बालिका) जिला समन्वयक व 6 मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ प्रतिभाग किया ।

मार्गदर्शक शिक्षकों में टीम प्रभारी व जिला समन्वयक असवाल गम्भीर सिंह असवाल के साथ मनोरमा भंडारी प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज झिंझोणी , आशादीप मैठाणी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोचर, निमिषा थपलियाल राजकीय इंटर कॉलेज कोटीचांदपुर , राजेश थपलियाल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थैंग, उमेश बोरा राजकीय इंटर कॉलेज जोलाकोट , दलबीर सिंह नेगी जनता इंटर कॉलेज झिंझोणी द्वारा बच्चों के साथ प्रतिभाग किया गया।

जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि राज्य विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मुख्य विषय विकसित भारत के लिए STEM था । जिसके अन्तर्गत 07 उप-विषय थे तथा जनपद चमोली से 06 ( 05बालक, 01 बालिका)बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में सभी जनपदों से 468 प्रतिभागियों व 100 मार्गदर्शक शिक्षकों व जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नैनीताल संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद अजय भट्ट , निदेशक ए आर टी उत्तराखंड वंदना गर्ब्याल,अपर निदेशक कुमायूं शिव प्रसाद सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविन्द राम जायसवाल, राज्य विज्ञान समन्वयक देवराज राणा द्वारा मोमेंटो, प्रमाण पत्र वितरित किए।

जनपद के बच्चों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित द्वारा सभी बच्चों को व शिक्षकों को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाए प्रेषित की गयी।
