मुख्य सचिव ने श्रीकेदारनाथ धाम का किया हवाई सर्वेक्षण

 

रुद्रप्रयाग/देहरादून।   श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मा. मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग एवं धाम में की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों तथा केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ हवाई सर्वेक्षण कर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

 

मुख्य सचिव द्वारा हवाई सर्वेक्षण के बाद स्थानीय होटल में यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों तथा केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एस.सी. लोनिवि राजेश शर्मा को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में जो भी पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ में जो भी निर्माण सामग्री की आवश्यकता है उसे यात्रा शुरू होने से पूर्व शीर्ष प्राथमिकता से पहुंचाना सुनिश्चित करें।  यदि किसी भी सामग्री की आवश्यकता है तो उसको तत्काल खरीदना सुनिश्चित करें,  शासन स्तर से कोई कार्यवाही की जानी है तो उसके लिए उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए।

यात्रा व्यवस्था तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा केदारनाथ पैदल मार्ग में समुचित स्वास्थ्य एवं सफाई सुविधा सुनिश्चित कराई जाए तथा सोनप्रयाग में यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। उन्होंने संचालित होने वाली हैली सेवा कंपनियों के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए तथा हैली कंपनियों में किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस के जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *