मुख्यमंत्री ने सुना ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों व बच्चों संग साझा किए विचार

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों एवं संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ जन-जन को प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम है, जो नवाचार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता है।

एआई, अंगदान और डिजिटल सुरक्षा पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों तथा ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने प्रदेशवासियों से इन संदेशों को आत्मसात करने और एआई, स्वास्थ्य जागरूकता तथा डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सांसद  माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास,  सविता कपूर,  सुरेश गड़िया एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *