देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ाया आगे
- India Today Team
- March 23, 2025
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एथलैक्टिस ग्राउण्ड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, […]
प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजना के प्रस्तावों पर अनुमोदन को हुई बैठक
- India Today Headlines team
- October 1, 2022
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री जनविकास […]
कालसी-सहिया मोटर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक घायल
- India Today Headlines team
- April 8, 2023
देहरादून। देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे […]
