चमोली जनपद की बेटी रितिका नेगी बनी सेना के ए. एफ. एम. सी. में सैकेंड लैफ्टिनेंट

 

गौचर/चमोली। सीमांत और फौजी बाहुल्य वाले चमोली जिले की बेटी रितिका नेगी सेना के एएफएमसी में सेकेंड लेफ्टीनेंट बनी हैं। ब्रिगेडियर सुभाषनी केआर ने लेफ्टीनेंट रितिका नेगी को सेना की शपथ (कसम परेड) दिलाई और रितिका नेगी को सेना के सेकेंड लेफ्टीनेंट पद से मेजर जनरल डी विवेकानंद ने अलंकृत किया।

चमोली जिले के भदूड़ा गांव की रितिका नेगी की माता मीरा नेगी शिक्षिका हैं और पिता भीम सिंह नेगी सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं। रितिका की प्रारम्भिक शिक्षा नन्दा हिल्स पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में हुई। हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की शिक्षा जसवंत मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरादून से हुई। सेना की अफसर बनी रितिका नेगी की माता मीरा नेगी और पिता भीम सिंह नेगी ने बताया रितिका नेगी का बचपन से ही लक्ष्य सेना में अफसर बन कर देश की सेवा करने का रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *