चमोली जिले के मलारी में हिमस्खलन की घटना , नुकसान की सूचना नहीं
गौचर/चमोली।
रविवार से उत्तराखंड के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच चमोली जिले के मलारी में हिमस्खलन की घटना सामने आई है।
आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है और हिमस्खलन की घटना की जानकारी जुटाने में लग गया है। वहीं हिमस्खलन से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं घटना के मद्देनजर सेना व बीआरओ भी मौजूद हैं।
बताया गया कि मलारी में ग्लेशियर टूटने से हिमस्खलन हुआ है। जिसके बाद से यहां अफरातफरी का माहौल है। इन दिनों यहां सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ के र्मचारी रहते हैं। यह सीमावर्ती क्षेत्र है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह हिमस्खलन जोशीमठ ब्लाक के भारत-चीन सीमा स्थित मलारी गांव के पास कुंती नाले में आया। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा है कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
