77वें गणतंत्रा दिवस पर अध्यक्ष नगर पालिका गौचर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

गौचर/ चमोली।   77वा गणतंत्रादिवस के शुभअवसर पर नगर पालिका सभागार में माननीय अध्यक्ष  संदीप नेगी जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौचर की अध्यक्षता एवं समस्त माननीय सभासदगणो की उपस्थिति में मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें अध्यक्ष  एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया ,साथ ही अध्यक्ष एवं समस्त सभासदगणों द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत निराश्रित छात्र/ छात्राओं को पुरस्कार वितरीत किया गया एवं नगर क्षेत्र गौचर के वार्ड न 05 में स्वस्थता अभियान चलाया गया ।

इस अवसर पर सभासदगण  पूनम रावत,  ममता देवी,  विनीत रावत, विनोद सिंह कनवासी, जगदीश सिंह कनवासी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी गौचर, मुकेश नेगी पूर्व अध्यक्ष न0पा 0गौ0, महाराज सिंह लिंगवाल पूर्व अध्यक्ष न0पा 0गौ0, रजनी लिंगवाल अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी, राकेश लिंगवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल गौचर,सूबेदार जीत सिंह बिष्ट संरक्षक नगर कांग्रेस कमेटी ,  लीला रावत पूर्व सभासद न0पा0गौ0, मनोज नेगी पूर्व सभासद न0पा0गौ0, शिवलाल भारती , मदन लाल टमटा, गजपाल सिंह नेगी, अनिता चौहान, उपासना बिष्ट , महावीर सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह राणा, हरीश नयाल सामाजिक कार्यकर्ता असवाल पत्रकार बन्धु एवं रोशन सिंह पुंडीर कर निरीक्षक, राजीव सिंह चौहान अवर अभियंता आदि निकाय कर्मी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *