सेंट्रल बैंक ने जीता पहला डे नाइट कप, फाइनल में 10 रन से हारी पेयजल की टीम

देहरादून। एस. जी.आर.आर खुड़बुड़ा में दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब के आयोजन में आज जोश कप अंतर विभागीय का आज विधिवत समापन हो गया है । जोश कप उत्तराखण्ड का पहला विभागीय डे नाइट टूर्नामेंट था जिसमें कई केंद्रीय और राज्य विभागों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पेयजल की टीम को 10 रनों से हराकर जोश कप का फाइनल जीत लिया । इस मैच के मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दर्मन थापा रहे। सेंट्रल बैंक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए, जिसमें दर्मन थापा ने 45 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 82 रन की अहम पारी खेली जबकि सचिन रावत ने 42 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली । पेयजल की टीम से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद इस्लाम ने 4 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट हासिल किए और उनके साथ आयुष शर्मा ने 26 रन देकर एक विकेट लिया ।


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रनों का पीछा करते हुए पेयजल की टीम की शुरुआत अच्छी रही और पावर प्ले में बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिए थे लेकिन सेंट्रल बैंक ने मैच में वापसी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पेयजल की टीम को 153 रनों पर रोक दिया। पेयजल की टीम की ओर से सर्वाधिक रन अनिल शर्मा ने 31 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और उनका साथ देते हुए मनीष मेहर ने 25 गेंदों पर 24 रन बनाए।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम की ओर से विजय राणा ने 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए उनके साथ ही दर्मन थापा ने भी 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज दर्मन थापा रहे । सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अर्पित राठी रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विजय राना रहे और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर पेयजल टीम के कप्तान सुनील कुमार रहे हैं समापन समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका में क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार पाठक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वसी जैदी मौजूद रहे। जोश कप टूर्नामेंट का आयोजन दीपक सिंह चौहान ने किया। पूरे टूर्नामेंट में अपनी कमेंट्री से उपेंद्र पंवार ने दर्शकों का समां बनाये रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *