हरिद्वार। हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मची। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के चंडी चैक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।
Related Posts
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में अभी से जुटें अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत
- India Today Headlines team
- October 14, 2023
देहरादून। शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियों में […]
उत्तराखण्ड में भू-कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगी: मुख्यमंत्री…
- India Today Team
- September 27, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित […]
सुशासन दिवस पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
- India Today Headlines team
- December 19, 2022
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वविख्यात लाखामंडल में आजादी का अमृत महोत्सव के […]
