भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विवादों में आ घिरने पर अब भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके चलते भाजपा महेंद्र भट्ट के समर्थन कूद पड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल के नेतृत्व में भाजपाईयों ने बुधवार को पुराने पेट्रोल पंप चैराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस के विरूद्ध जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर भडास निकाली।
इस अवसर पर वक्ताओं का कहना था कि महेंद्र भट्ट को बेवजह इस मामले में बदनाम किया जा रहा है। वह जमीनी कार्यकर्ता होने के चलते विवादों से हमेशा दूर रहे हैं। अब अंकिता भंडारी मामले से उनका नाम जोड़कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
