चमोली (प्रदीप लखेड़ा) कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी द्वारा उत्तराखंडवासियों पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है इस से आहत होकर पार्टी कार्यालय गौचर चमोली में भारतीय जनता पार्टी रानीगढ़ गौचर मंडल द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और मनीष खंडूरी का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी ,नवीन टाकुली, आशीष बिष्ट , सभाषद अनिल नेगी , अनूप नेगी ,जगदीश जोशी , शैलेश शैली,कैलाश केडियाल,यधुवीर खत्री, दिनेश बिष्ट,आनंद बिष्ट,देवी प्रसाद, पुराण चौहान,सोनू पुंडीर,भगत कंडारी, चैतन्य बिष्ट ,अजय बिष्ट ,नितेश चौधरी , सचिन बिष्ट,विकेंद्र खत्री,अवनीश चौधरी ,रोशन कुमार, दर्शन कंडारी,रंजन नेगी, मनीष नेगी सुरेश कुमार,राज कपूर ,कमल कोहली , देवेंद्र कुमार,विनोद कोहली आदि मौजूद रहे।।
