रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना को जल्द शुरू करने की मांग, मुख्यमंत्री से मिलीं भावना मेहरा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा।

भावना मेहरा ने कहा कि रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधारभूत ढांचे के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने परियोजना पर जल्द कार्य शुरू कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार रोपवे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि रानीबाग, भीमताल, नैनीताल और कैंचीधाम को जोड़ने वाली प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति देने में सहायक होंगी।

मुख्यमंत्री ने रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *