गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गैरसैंण की सिलंगी गांव की महिला पर भालू ने हमला कर दिया. भालू के हमले में महिला घायल हो गई. महिला को पहले सीएचसी गैरसैंण में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सिलंगी गांव निवासी 52 आशा देवी पत्नी विजय सिंह जंगल में पिरूल लेने गयी थी. वहां अचानक भालू ने उस पर हमला कर घायल कर दिया. जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया. घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने 108 की मदद से आशा को रेस्क्यू कर सीएचसी गैरसैंण में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
