- भैरव सेना ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण सचिव को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
हरिद्वार। शहर में आवासीय भूमि पर व्यायसायिक निर्माण के खिलाफ भैरव सेना संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय भूमि पर व्यायसायिक निर्माण की अनदेखी के खिलाफ भैरव सेना संo के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। एचआरडीए के प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार राव के माध्यम से एचआरडीए के सचिव को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए रोक लगाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। भैरव सेना संगठन के संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान ने कहा कि शहर में नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। लेकिन एचआरडीए के कुछ अधिकारी कार्रवाई करने के बजाए आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं। अधिकारियों की शह पर लगातार अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंद्राचार्य चौक के समीप सूर्य कंपलेक्स के सामने आवास विकास कॉलोनी की आवाज के आवासीय भूमि 402 एवं 403 पर नियमों को ताक पर रखकर व्यायसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। जिससे साबित हो रहा है कि अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण किया जा रहा है और भ्रष्टाचारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवासीय भूमि पर व्यायसायिक निर्माण और इसकी अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भैरव सेना मैदान में उतरकर लड़ाई लड़ेगी। मोहित चौहान ने कहा कि सहायक अभियंता की शह पर बिना नक्शा पास कराए व पीडब्ल्यूडी विभाग की एनओसी के बिना निर्माण कार्य का जारी रहना किसी बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने की ओर इशारा कर रहा है। अजय दास महाराज व वंदना शर्मा ने कहा कि शहर के व्यस्ततम चंद्राचार्य चौराहे से चंद कदम की दूरी आवासीय भूमि 402 और 403 निकट चंद्राचार्य स्थित सूर्य कंपलेक्स के सामने अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद से तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो भैरव सेना उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में मातृशक्ति वाहिनी विभाग अध्यक्ष अंजलि, वंदना शर्मा, सपना अग्रवाल, अजय दास महाराज, रोहित कुमार, मनीष धीमान, अंशुल, मोनू, कुमार दिपक, संदीप कुमार, उदित भारद्वाज, राहुल कश्यप, कृष्णलाल प्रजापति आदि कार्यकर्ता शामिल रहे

Great web site you have here.. It’s difficult to find high-quality writing like
yours these days. I honestly appreciate people like you!
Take care!!