गौचर/चमोली। उप जिला चिकित्सालय महीला बेस सिमली में शीघ्र ही सृजित पदों पर भर्ती होगी और आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से सुसज्जित कर शुभारंभ किया जाएगा।
कर्णप्रयाग विधायक अनिल नोटियाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्य मंत्री पुस्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से भारारीसैण में मिले आश्वासन से एक माह के अंतर्गत विधिवत रूप से सिमली महिला बेस का सुभारम्भ होगा।
वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि उपजिला चिकित्सालय महिला बेस सिमली में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों फर्नीचर साज सज्जा आदि आवश्यक सामग्री को अलग सेअतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति भी मिलनी शुरू हो जाएगी।
