देहरदून। जब आप घर से दूर होते हैं तो अपने बुजुर्ग माता-पिता, छोटे बच्चे या यहां तक कि अपने प्यारे पालतू जानवर की सुरक्षा के बारे में चिंतित रहते हैं? अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत की अग्रणी कम्युनिकेशन्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज एक सहज, एंड-टू-एंड होम सर्विलांस सॉल्यूशन एक्ससेफ के लॉन्च की घोषणा की है, जो एक एंड-टू-एंड होम सर्विलांस सिस्टम है और उपयोग में बेहद आसान है। इसमें कई तरह के वाई-फाई बेस्ड एडवांस्ड कैमरे हैं, जो ग्राहकों को घर से दूर रहने पर भी उन्हें अपने घरों से जोड़े रखते हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है।
ग्राहक एयरटेल.इन/एक्ससेफ जाकर या एयरटेल थैंक्सऐप में लॉग-इन करके मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बैंगलोर, चेन्नई और कोलकाता सहित 40 शहरों में उपलब्ध एक्ससेफ डिवाइस अपने लिए बुक कर सकते हैं।
भारती एयरटेल के सीईओ होम्स वीर इंदर नाथ ने इस नई गृह सुरक्षा प्रणाली एक्ससेफ के लॉन्च के अवसर पर बोलते करते हुए कहा कि हम लगातार अपने ग्राहकों के फीडबैक पर ध्यान देते हैं और महामारी के बाद उनमें से कई ने अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। ऐसे ग्राहक जो अपने घर से दूर रहते हैं, उन ग्राहकों के लिए, एक्ससेफ एक आदर्श विकल्प है। ग्राहक इस यूजर फ्रेंडली, एंड-टू-एंड होम सर्विलांस सॉल्यूशन के साथ अपने प्रियजनों को देख सकते हैं। कैमरे में मौजूद दो-तरफा संचार प्रणाली के माध्यम से, वे घर के सदस्यों के साथ कहीं से भी संवाद करने में सक्षम होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि एक्ससेफ के लिए इससे ग्राहकों को मिलने वाला अनुभव उपलब्धि होगी। अत्याधुनिक कैमरों के अलावा, प्रत्येक ग्राहक को एयरटेल विशेषज्ञ से निःशुल्क परामर्श प्राप्त होगा। ग्राहकों के पास विश्व स्तरीय एयरटेल इंस्टॉलेशन और आफ्टर-सेल्स सर्विस के साथ-साथ एक डेडिकेटेड एआई-पावर्ड एयरटेल एक्ससेफ ऐप भी होगा।
एयरटेल एक्ससेफ की ओर से उपयोग किए जाने वाले एडवांस्ड कैमरे मोशन डिटेक्शन करने में सक्षम हैं, जिससे आप कहीं से भी अपने प्रियजनों से बात कर सकते है और एयरटेल एक्ससेफ ऐप के माध्यम से आपके घर में क्या हो रहा है, उसको 360-डिग्री मोड में देख सकते हैं।
