निर्मल अस्पताल में उन्नत ब्रोंकोस्कोपी मशीन का हुआ लोकार्पण

ऋषिकेश।   निर्मल आश्रम अस्पताल ने चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए उन्नत तकनीक वाली आत्याधुनिक ब्रोंकोस्कोपी मशीन का लोकापर्ण हुआ। मशीन का उद्घाटन निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज ने किया। एम्स के बाद यह सुविधा सिर्फ निर्मल आश्रम अस्पताल में ही उपलब्ध होगी।
इस मौके पर महंत बाबा राम सिंह महाराज ने कहा कि किसी भी अस्वस्थ को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना मानव सेवा का अभिन्न अंग है। ऐसा करने से इंसान को आत्मिक शान्ति प्राप्त होती है। इस दौरान संत जोध सिंह महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से चल रहे जन कल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया।
अस्पताल चिकित्सा निदेशक डा. अजय शर्मा ने कहा कि ब्रोंकोस्कोपी श्वास रोगियों की एक सुरक्षित और आधुनिक जांच है। उन्होंने यह भी बताया कि यह जांच बाजार से रियायती दरों पर अनुभवी श्वास रोग विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। श्वास रोग विशेषज्ञ डा. अखलेश ने बताया कि इसमें एक पतली कैमरा नली के माध्यम से फेफड़ों और श्वास नलियों की जांच की जाती है।
लंबे समय से खांसी, बलगम में खून, टीबी या फेफड़ों के संक्रमण की जांच, फेफड़ों में गांठ या कैंसर की जांच, बिना कारण सांस फूलना, श्वास नली में जमी गंदगी या फॉरेन बॉडी निकालना जैसी स्थितियों में यह जांच की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *