देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने उत्तराखंडवासियों को सनातन धर्म का झंडा बुलंद करने का संदेश दिया. धीरेंद्र शास्त्री रात करीब 8:30 बजे कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचे. इसके बाद सीएम धामी, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि और स्वामी दर्शन भारती का भाषण हुआ. रात करीब 9:30 बजे दिव्य दरबार की शुरुआत हुई. दिव्य दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों का उत्साह देखकर देहरादून में पांच दिनों तक कथा करने का ऐलान किया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देहरादून में पांच दिनों तक कथा करने का मुख्य उद्देश्य होगा कि उत्तराखंड के हर घर से एक एक बच्चा अपने सिर पर कफन बांधकर सनातन के लिए निकलेगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारत का मुकुट है. ऐसे में सिर सनातन से ऊपर होगा, तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा. उत्तराखंड में जब सिर्फ सनातन-सनातन दिखेगा, तभी हिंदू राष्ट्र बनेगा. धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुआ कहा कि बाबर का देश कहने वाले लोगों को बेघर कर दे, ऐसा मुख्यमंत्री होना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री ने सीएम धामी से कहा कि राजनीतिक सपोर्ट तो नहीं कर पाएंगे. लेकिन धर्मनगरी में मदिरा बंद करके सनातन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. आशीर्वादधीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि पर्चा तो बहाना है, तुम सबको श्री राम का बनाना है. लव जिहाद के चक्कर ने बेटियां खराब ना हो जाए. पहाड़ में मस्जिदें ना बनाई जाए. इसके लिए सनातन का झंडा बुलंद किया जाए. शास्त्री ने दिव्य दरबार में कहा कि जब हमारा शरीर दूसरे ग्रुप के खून को झेल नहीं सकता तो हम दूसरे मजहब को कैसे स्वीकार कर सकते है? ये देश बाबर का नहीं, बल्कि रघुवर का है.
Related Posts
New Tehri: टिहरी झील को बनाया जाएगा स्मार्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन, DM नितिका खंडेलवाल ने की ADB प्रोजेक्ट की समीक्षा
- Naveen Badhani
- September 15, 2026
नई टिहरी: टिहरी झील को बनाया जाएगा स्मार्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशननई टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल […]
मुख्यमंत्री धामी ने निकाय कर्मचारियों का किया सम्मान, कहा—राज्य विकास में अहम भूमिका
- Naveen Badhani
- April 1, 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड निकाय […]
आस्था: रक्षाबंधन पर ही खुलता है यह मंदिर, क़्या है कारण, पढ़ें…
- India Today Team
- August 19, 2024
19 अगस्त यानी आज देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। […]
