मसूरी। धनोल्टी में बर्फबारी देखने के लिए घूमने जाते हुए एक कार प्रातः अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार तीन घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला व अस्पताल में भर्ती करवाया जिसमें एक ही हालत खराब होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। प्रातः पुलिस को सूचना मिली कि धनोल्टी मार्ग पर कफलानी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिस पर पुलिस व फायर कर्मी मौके पर पहुंचे व करीब 500 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू कर तीन घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। एसएएसआई गुमान सिंह ने बताया कि सुबह एक डिजायर स्विफट कार संख्या यूके 08एक्स 3677 500 मीटर गहरी खाई में गिरी जिसमें तीन लोग सवार थे तथा वाहन के अंदर ही फंसें थे जिस पर पुलिस व फायर कर्मियों ने तीनो युवकों को बर्फ के बीच बड़ी मुश्किल से खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जिसमें एक ही हालत खराब होने पर उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया। बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घायलों को 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु हॉस्पिटल भिजवाया गया। जिनमें से एक युवक की हालत गम्भीर होने के कारण उसे हायर सैन्टर रैफर किया गया है। उक्त तीनो घायल युवक डीआईटी संस्थान देहरादून के छात्र हैं। जो कि बर्फबारी को देखने के लिए धनोल्टी जा रहे थे। घटना की सूचना घायलों के परिजनो एवं डीआईटी प्रशासन को दी गई है। घायलों में आर्यन पुत्र सतेन्द्र निवासी हकीकत नगर सहारनपुर, यश यादव पुत्र राकेश यादव निवासी सहारनपुर व करन नेगी पुत्र भरत सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश देहरादून हैं।
Related Posts
अपनी मर्जी नहीं डाल सकते कहीं भी मलबा, सड़क खुदान पर डीएम देहरादून के सख्त निर्देश…
- India Today Team
- October 12, 2024
डीएम ने पढाया अधिकारियों को पाठ, निर्माण कार्यों से पूर्व बताना होता है डंपिंग जोन […]
विकासखंड पोखरी के सूगी गांव में पांच दिवसीय शनिदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ
- India Today Headlines team
- January 20, 2023
गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) विकासखंड पोखरी के सूगी गांव में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण […]
बनारस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- India Today Headlines team
- December 11, 2022
सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग सम्मेलन में डॉ0 […]
