गौचर/चमोली। नगर पालिका परिषद गौचर की वोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2023 – 24 का अनुमानित बजट आय – व्यय आठ करोड़ बत्तीस लाख दस हजार के सापेक्ष सकल व्यय रू० – आठ करोड़ 31 लाख सकल व्यय है। इस प्रकार वर्ष 2023 – 24 में वार्षिक आय बजट में रूo एक लाख दस हजार की बचत है।
नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई वोर्ड बैठक में सभी वार्डों में किये गये कार्यों का विधिवत लोकार्पण किये जाने, सभी वार्डों के विकास संवंधी प्रस्ताव के साथ ही मेला मैदान के समीप पण्डाल के निकट डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अध्यक्ष अंजू बिष्ट, अधिशाषी अधिकारी जेपी उनियाल, अवर अभियंता राजीव चौहान, सभासद ममता आर्य, अंजनी नेगी, सुरेन्द्र लाल, अजय किशोर भंडारी, नामित सदस्य प्रकाश शैली, सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली एवं निकाय कर्मचारी मौजूद रहे।
