गंगा स्नान में शनिदेव की मूर्ति के साथ महिलाओं व पुरुषों ने भव्य जल कलश यात्रा के साथ महादेव व हनुमान मंदिर की परिक्रमा की

 

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

विकासखंड पोखरी की ग्राम सभा सूगी में मकर संक्रांति के पर्व पर आज 15 जनवरी को पूर्व तय कार्यक्रमानुसार शनिदेव महाराज जी की मूर्ति के गंगा स्नान में महिलाओं व पुरुषों द्वारा भव्य जलजात्रा में भाग लिया गया।

सूगी गांव में लक्ष्मण सिंह खत्री के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय शनिदेव मूर्ति स्थापना समारोह के दौरान रविवार को प्रथम दिन गांव की महिलाऐं व पुरुष शनिदेव की मूर्ति को गंगा स्नान के लिऐ गांव से तीन किलोमीटर दूर अलकनंदा नदी तट पर लाये, जहां पर शनिदेव की मूर्ति का स्नान कराने के बाद भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। जल कलश शोभा यात्रा के दौरान बमोथ गांव में बम्बेश्वर महादेव और पीपल चौंरा में हनुमान मंदिर की परिक्रमा करने के बाद जलकलश शोभा यात्रा अपने मूल स्थान शनिदेव मंदिर सूगी में जा पहुंची। जहां पर विधिवत शनिदेव की पूजा की गई।

जल कलश शोभा यात्रा में ग्राम प्रधान सूगी श्रीमती स्मिता देवी खत्री, महिला मंगल दल अध्यक्षा परमा देवी, ममता देवी, कुसुम देवी, पूजा देवी, सन्ध्या देवी, सुभाष खत्री, विनोद खत्री, पूर्व प्रधान सुखदेव चौहान, प्रताप सिंह खत्री, देवेंद्र खत्री, पान सिंह खत्री, ज्ञान सिंह खत्री, रजनीश खत्री, नरेन्द्र नेगी आदि कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *