गौचर/चमोली।
नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है चाहे वह विधानसभा भर्ती घोटाला है या यूके एस एस सी भर्ती का मामला हो और अभी अभी पटवारी भर्ती का मामला हो। जब सरकार इनपर अंकुश नही लगा पा रही है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिऐ। उत्तराखण्ड में कानून नाम की चीज नही दिख रही है सरकार सी बी आई जांच की मांग नही कर रही है। कहीं ना कहीं सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। जब तब तक सरकार सीबीआई जांच नही करवा देती तब तक कांग्रेसजन सडकों पर उतरने का काम करेंगे और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड फेंकने का काम करेंगे।

इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बिजय प्रसाद डिमरी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, एम एल राज, लीला रावत, भजनी बिष्ट ,प्रदेश सचिव ताजबर कनवासी, प्रदेश यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, मनोज नेगी, सन्तोष कोहली, मदन लाल टमटा, यंग ब्रिगेड सेवादल प्रदेश सचिव सुनील शाह, शिवलाल भारती,पूरण नेगी, तारा ,हरीश कुमार, महांबीर नेगी, नागेन्द्र रावत, उमराव सिंह नेगी, पंकज नेगी ,गौरव कपूर, जय नेगी, अभिषेक भण्डारी, दिनेश बर्तवाल,ताजबर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
