अरुणा कुनियाल का चयन कृषि वैज्ञानिक के पद पर होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

 

गौचर/चमोली।  पिंडर घाटी की तलवाड़ी ( सिरकोट )निवासी अरुणा कुनियाल का कृषि वैज्ञानिक में चयन होने पर जहां क्षेत्र में खुशी की लहर है वही परिजनों में खासा उत्साह देखा गया है।

राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम के प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल की पुत्री अरुणा कुनियाल का चयन कृषि अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर चयन होने पर व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, प्रधान दीपा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खिलाफ सिंह रावत, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह फर्शवाण, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्शवाण, भगवत सिंह फर्शवाण, खिलाफ सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि हरीश चंद्र जोशी,दर्शन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह फर्शवाण,प्रदुमन सिंह शाह, केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट, प्रमुख कविता नेगी, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी ने उन्होंने बधाई दी अरुणा कुनियाल ने इंटर तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम तथा ग्रेजुएशन पंत नगर विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट से किया। और पीजी तथा पी एच डी की शिक्षा आईवीआरआई बरेली से की अरुणा के चयन से जहाँ क्षेत्र में खुशी की लहर है वही वह अपनी सफलता के पीछे अपने शिक्षक, माता- पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद बताते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *