77 साल पुराने यूएन में सुधार किया जाना चाहिएःजयशंकर

नई दिल्ली,एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि 77 साल पुराने संगठन संयुक्त राष्ट्र को “नया रूप” देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में बड़े बदलाव के लिए जोर देना नयी दिल्ली की विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जयशंकर ने रविवार को यहां ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के प्रयासों से भारतीय समुदाय के साथ हमारे संबंध मजबूत हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र में सुधारों और इनमें भारत की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 1945 में हुई थी। मैं लोगों से कहता हूं कि कोई ऐसी चीज बताएं जो 77 साल पुरानी हो और उसमें आपको सुधार की जरूरत न लगती हो। लोग बदलते हैं, संस्थानों में भी बदलाव होने चाहिए। हमें बदलाव की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *