जल जात्रा एवं शस्त्रों ( बांणों) की विदाई के साथ भट्टनगर गांव की पांडव नृत्य हुआ संपन्न।

गौचर/चमोली।

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के भट्टनगर गांव में पिछले ग्यारह दिनों से आयोजित हो रही पांडव नृत्य मंगलवार को पांडवों के शस्त्रों बांणों की मंदिर में विदाई के साथ संपन्न हुई।

सुबह पंडित कान्ता प्रसाद शैली ने पांडव देवताओं के शास्त्रों सहित पांडवों की विधि विधान के साथ पूजा की। तत्पश्चात पांडव देवताओं के साथ ही महिलाओं और पुरुषों ने अलकनंदा नदी तट पर जाकर स्नान आदि के साथ जल कलश यात्रा निकाली। पांडव चौक में पांडव नृत्य हुआ और समापन के मौके पर सभी उपस्थित अपने भक्तों को पत्र पुष्प अर्पित कर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं खुशहाली बनाऐं जाने बाबत आशीर्वाद दिया गया।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रौथाण, गजेन्द्र नयाल, राजेश खत्री, गोविन्द सिंह खत्री, चन्द्र सिंह सजवाण, दिलवर राणा, हर्षवर्धन बहुगुणा, राजवर भंडारी, राजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह खत्री, उम्मीद सिंह खत्री, हरीश नयाल, संजय बहुगुणा, शुभम भंडारी, भीम सिंह गुसाईं, राकेश नेगी, मुकेश नेगी, दिनेश खत्री, सूरज प्रसाद, धीरज सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्षा कमला देवी के अलावा पंडवांणी गायक जगमोहन भट्ट, राजेन्द्र भंडारी, बाजीगर रवि दास एवं जसपाल दास आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *