नारायणबगड़ कंसोला के कमांडो सूरज सिंह ट्रेनिंग के चलते शहीद, चमोली जिले में शोक की लहर।

 

गौचर। पंजाब के भटिंडा में स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग के चलते गढ़वाल राइफल, ग्राम कंसोला विकासखण्ड नारायणबगड़, चमोली के सूरज सिंह के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

बता दें कि चमोली जिले के नारायण बगड़ के कंसोला गांव के रहने वाले सूरज सिंह गढ़वाल राइफल में तैनात थे। वह पंजाब के भटिंडा में स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे। बीती देर शाम सूरज सिंह के शहीद होने की खबर सामने आई। सूरज सिंह के पिता करण सिंह भी असम राइफल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह वर्तमान में असम के तेजपुर में तैनात हैं। सूरज सिंह के बड़े भाई पंकज सिंह भी आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती है। वह फिलहाल श्रीनगर जम्मू कश्मीर में तैनात है। पंकज सिंह इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं। सूरज के गांव की ग्राम प्रधान कमला देवी का कहना है कि उनका बेटा और सूरज एक साथ सेना में भर्ती हुए थे। दोनों ने एक साथ शपथ ली थी और आज इस खबर से वह बेहद दुखी हैं। है उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सारा क्षेत्र बलिदानी परिवार के साथ है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर कल सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया जाएगा।

देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के हमारे वीर बलिदानी को नमन् लखों सैल्यूट और उनके परिजनों के प्रति इंडिया टुडे हेडलाइंस उत्तराखंड न्यूज संस्थान की ओर से हार्दिक संवेदनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *