जनपद में नियुक्त पुलिस कर्मियों, टैक्सी चालकों एवं आमजनमानस को दिलाई गई सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालन की शपथ।

चमोली।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज को जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ नियुक्त पुलिस कर्मियों, अपने-अपने क्षेत्र के टैक्सी चालकों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय जनता को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, मुख्य रूप से ओवर स्पीड़़, ओवरलोडिंग, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, बिना लाईसेन्स/अव्यस्कों द्वारा वाहन चलाने, शराब का सेवन कर वाहन चलाने जैसी लापरवाहियों व सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन करने तथा स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने की शपथ दिलाई गई।

शपथ

  • मैं शपथ लेता हूं/लेती हूं, कि…..
  • सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा/रखूंगी।
  •    यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराऊंगा/ करवाऊंगी।
  •    दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूंगा/पहनूंगी।
  • कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा/लगाऊंगी।
  •    कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा /चलाऊंगी।
  •    वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा/करूंगी।
  •    मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा/दूंगी।
  • सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा/रहूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *