देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देता है। यह हम सभी देशवासियों को आपस में जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी-20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।
Related Posts
दिल्ली से आते ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा
- India Today Headlines team
- August 22, 2023
सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की ली […]
दो नाबालिग बहनों के अपहरण व रेप में तीन गिरफ्तार
- India Today Headlines team
- January 18, 2023
मसूरी के होटल में ले जाकर किया रेप रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक […]
टिहरीः शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस हाल में मिला शव…
- India Today Team
- March 9, 2024
टिहरी के घनसाली से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां […]
