देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देता है। यह हम सभी देशवासियों को आपस में जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी-20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।
Related Posts
बैंक के मुख्य द्वार पर कर्मचारी की गाड़ी खड़ी होने से ग्राहकों को परेशानी, डीजीएम से की शिकायत
- India Today Headlines team
- July 1, 2026
देहरादून। चौक बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने प्रतिदिन […]
एजेंडे के तहत कार्य कर रहे वामपंथी, लोगों को सतर्क रहने की जरूरतः भट्ट
- India Today Headlines team
- February 1, 2023
सकरात्मक पहल का स्वागत और राष्ट्र विरोध का कड़ा जवाब देगी देश भक्त जनता देहरादून। […]
जीर्ण-शीर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मतीकरण कार्य को सर्वे कराने के दिए निर्देश
- India Today Headlines team
- October 10, 2023
देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में […]
