उत्तरकाशी । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डुण्डा प्रखंड के ग्राम पंचायत भराण गाँव में सीआरपी राऊण्ड के माध्यम से सामाजिक संगठन समावेशन अभियान के तहत छ: स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया l इस दौरान गाँव में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया । उक्त जनवरी देते हुए जिला थिमैटिक एक्सपर्ट प्रमेन्द्र सिह राणा ने बताया कि राज्य मिशन ईकाई उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के क्रम में जनपद में गरीब, वंचित, एकल महिला, दिव्यांगजनों को मिशन से जोड़ने पर समस्त विकास खण्डों मे आन्तरिक सीआरपी राऊण्ड गतिमान है l जिसमें सीनियर सीआरपी एंव सक्रिय महिला की टीम गठित कर खण्ड विकास अधिकारीयों की देखरेख में समूह गठन का कार्य सभी विकास खण्डों में प्रगति पर है l गौरतलब है कि शासन द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 1764 समूह का लक्ष्य दिया गया है l जिसके सापेक्ष 1000 से अधिक समूहों का गठन किया गया, जिसमें 800 से अधिक समूहों का एमआईएस पोर्टल पर अंकित भी किया गया है l थिमेटिक एक्सपर्ट द्वारा बताया गया है कि ज़िलाधिकारी द्वारा माह नवम्बर अन्त तक 1764 समूहों का गठन पूर्ण किये जाने पर निर्देश दिये गये जिसमें समस्त विकास खण्डों में समूह गठन का कार्य प्रगति पर है l इस मौके पर एरिया समन्वयक डुण्डा, ग्राम पंचायत प्रधान भराण गाँव, आन्तरिक पी आर पी डुण्डा तथा आन्तरिक सीआरपी टीम भी उपस्थित रही।
Related Posts
जोशीमठ में कम PSD के विशेष प्रतिनिधि बनाये गये अजेंद्र अजय
- India Today Headlines team
- January 20, 2023
देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव का सिलसिला लगातार जारी है। वर्तमान स्थिति यह है […]
मुख्यमंत्री धामी ने महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया…
- India Today Team
- February 23, 2025
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों […]
रुद्रप्रयाग में जनकल्याणकारी शिविर, 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
- India Today Headlines team
- June 20, 2026
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के सभागार में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वनिधि महोत्सव […]
