राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिस कर्मियों को “राष्ट्रीय पुलिसस्मृति दिवस” के अवसर पर चमोली पुलिस द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर  श्रद्धान्जलि दी गई

गौचर :
“पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर जनपद चमोली पुलिस द्वारा पुलिस लाइन गोपेश्वर एवं जनपद के थाना/ चौकियों में नागरिकों की सुरक्षा व राष्ट्र सेवा हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के शहीद वीर जवानों को शत्-शत् नमन व श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवसृ- 21 अक्टूबर 1959 का दिन था, लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया, अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी ।

सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में अपने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धान्जलि अर्पित करने हेतु 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *