सीमांत गाँव सूकी भला के ग्राम प्रधान ने प्रधानमंत्री को भोजपत्र पर लिखा ज्ञापन सोंपा।

गौचर :

सीमांत सूकी भला गांव के ग्राम प्रधान ने पीएम मोदी के लिए भोजपत्र पर ज्ञापन लिखा है. भोजपत्र पर लिखे गये इस ज्ञापन में ग्राम प्रधान ने पीएम मोदी को गांव की समस्याओं से अवगत कराने की कोशिश है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर चमोली के बदरीनाथ धाम में है. प्रधानमंत्री मोदी रात्रि विश्राम बदरीनाथ धाम स्थित सीमा सड़क संगठन के अतिथि गृह में कर रहे हैं. बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणायें भी की.
भोजपत्र पर लिखे ज्ञापन को पीएम मोदी को देने पहुंचे सूकी भला गांव के ग्राम प्रधान लक्षमण बुटोला ने कहा उनका गांव कई वर्षों से भूस्खलन की चपेट में है। उन्होंने कई बार सरकारों से इसके लिए गुहार लगाई, लेकिन उनकी मांग पर आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके कारण वे आज यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा वह आज प्रधानमंत्री को अपने गांव की समस्याओं को भोजपत्र पर लिखकर ज्ञापन देने आए थे। उन्होंने कहा अगर उनका ज्ञापन प्रधानमंत्री तक नही पहुंच पाया तो वह डाक के जरिये इसे पीएम मोदी तक पहुंचाने का काम करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *