चमोली के प्रवेश द्वार गौचर में खाध सुरक्षा विभाग ने किया  तीन दर्जन से अधिक वाहनों का निरीक्षण,ठाई के दो दुकानों को दिया नोटिस।

गौचर ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी चमोली के निर्देश पर खाध सुरक्षा विभाग ने त्यौहारी सीजन में लोगों को मिलावटी खाद्य सामग्री न मिले, इसके लिऐ सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को सीनियर खाध सुरक्षा अधिकारी असलम खां के नेतृत्व में टीम ने जिले की प्रवेश सीमा गौचर में तीन दर्जन से अधिक खाध सामग्री वाले वाहनों का निरीक्षण किया गया। और ज़िले में सप्लाई किये जा रहे खाध पदार्थ तथा मिठाई, मावा, दूध, पनीर, रसगुल्ले इत्यादि के पांच सैंपल लेकर जांच के लिऐ भेजे गये हैं। इसके अलावा गौचर मुख्य बाजार में स्थित दुकानों में खाध सामग्री का निरीक्षण किया गया। जिसमें दो मिठाई की दुकानों में उचित साफ सफाई न होने पर नोटिस जारी किया गया।
खाध सुरक्षा अधिकारी असलम खां ने बताया कि इससे पूर्व शुक्रवार को गैरसैंण, मेहलचौरी, आगरचट्टी में दो दर्जन से अधिक अधिक दुकानों में खाध सामग्री का निरीक्षण किया गया। जिसमें बिना फूड लाइसेंस के खाध कारोबार करने वाले 4 दुकानदारों का चालान किया गया। इस दौरान फ़ूड सुरक्षा एक्ट 2006 के तहत नियमों का पालन करने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के बारे में भी दुकानदारों को जागरूक किया गया। निरीक्षण टीम में जिला खाध सुरक्षा अधिकारी अमिताभ जोशी, सहायक अधिकारी गजेन्द्र फर्स्वाण और पुलिस अधिकारी आर. यस. गुसाईं आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *