गौचर चमोली:
पीआरडी जवान प्रकाश की ड्यूटी मुख्य बाजार चमोली तिराहा पर लगाई गई थी दौराने ड्यूटी पीआरडी जवान को सड़क पर एक पर्स गिरा मिला। उक्त जवान द्वारा पर्स खोलकर देखा गया जिसके अंदर एक मोबाइल फोन पैनासोनिक तथा एक मोबाइल नंबर था । पीआरडी जवान प्रकाश द्वारा उक्त नंबर पर संपर्क किया गया तो हरेंद्र सिंह पुत्र श्री जमन सिंह निवासी ग्राम हल्दपानी थाना गोपेश्वर जनपद चमोली के द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाइल मेरा है जो छूट गया था तत्पश्चात उक्त हरेंद्र सिंह कोतवाली चमोली आया व बताया कि मेरा मोबाइल पैनासोनिक कंपनी का है। सभी पहलुओं से जांच पड़ताल के उपरांत उक्त मोबाइल को पीआरडी जवान द्वारा हरेंद्र सिंह के सुपुर्द किया गया। मोबाइल पाते ही स्वामी के चेहरा खुशी से खिल उठा। जवान द्वारा ईमानदारी की मिशाल पेश करने पर क्षेत्र में पीआरडी जवान की काफी प्रशंसा की जा रही है।
PRD जवान ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, लोगों ने सराहा
