ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड से जुड़े गंगापुर स्थित वनन्तरा रिसॉर्ट पर शनिवार तड़के दोबारा बुल्डोजर गरजा। किन्तु अभी यह अससंजस बना हुआ है कि यह कार्यवाही किसके द्वारा की गई है। इस मामले में पौड़ी जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि रिसॉर्ट में बने अवैध हिस्से को तोड़ा गया है। बाकी हिस्से को सील कर दिया गया है। चूंकि इसमें मुख्यमंत्री की ओर से एसआइटी गठित कर दी गई है। एसआइटी टीम के आने तक रिसॉर्ट परिसर में किसी भी प्रकार के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बुल्डोजर से तोड़फोड़ की कार्यवाही की जानकारी मिली है। पौड़ी जिला प्रशासन से इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट का कहना है कि उन्होंने अपने सामने एक घंटे तक रिसॉर्ट में तोड़फोड़ करवाई। उप जिलाधिकारी यमकेश्वर ने बताया कि फिलहाल जिलाधिकारी की ओर से संपत्ति को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। मगर, ग्रामीण ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं और सीलिंग की कार्रवाई नहीं करने दे रहे हैं।
Related Posts
सर्विस: हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हवाई सेवा हो रही उपलब्ध…
- India Today Team
- May 24, 2024
सिखों के पावन धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए […]
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक।
- India Today Headlines team
- March 28, 2023
प्रदेश में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कुछ उत्पादों को व्यापक स्तर पर […]
देहरादून में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट सुधार और ओवरलोडिंग पर विशेष अभियान के निर्देश
- India Today Headlines team
- August 4, 2026
देहरादून: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक […]
