देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। धामी सरकार कुछ कैबिनेट मंत्रियों को ड्रॉप कर नए चेहरे को मौका दे सकती है। भाजपा हाईकमान ने सीएम धामी से कैबिनेट मंत्रियों की परफॉरमेंस की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। भाजपा हाईमान से मुलाकात के बाद सीएम धामी का कहना था कि कैबिनेट विस्तार या बदलाव पर फिलहाल कोई बात नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार विधानसभा बैकडोर भर्तियों में एक कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधानसभा स्पीकर का जमकर नाम उछला है, जिससे भाजपा की काफी किरकिरी भी हुई है। जबकि, एक कैबिनेट मंत्री का स्वास्थ्य कारणों की वजह कुछ खास परफॉरमेंस नहीं दिखाई दे रहा है। पार्टी हाईकमान ने कैबिनेट मंत्रियों सहित भाजपा के विधायकों की रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों की बात मानें तो, विधानसभा बैकडोर भर्ती और उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग-यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले पर सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर भी सीएम धामी हाईकमान को अपडेट देंगे। पेपर लीक से जुड़े मामले में एसटीएफ द्वारा अभी तक 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में स्पीकर ऋतु खंडूड़ी की ओर से जांच भी गठित की जा चुकी है। धामी सरकार अगर कैबिनेट मंत्रियों को ड्रॉप करती है तो फिर सीएम धामी के सामने गढ़वाल और कुमाऊं का संतुलन बनाते हुए खाली सीट को भरने का भी दबाव होगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाले सीएम धामी हाईमान की हामी के बाद कुछ एक्शन ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में नेताओं के करीबी और रिश्तेदारों को हटाया जा सकता है। फिलहाल, जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है।
Related Posts
सड़क निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने PWD कार्यालय में की तालाबंदी, जमकर किया प्रदर्शन
- India Today Headlines team
- April 17, 2026
कीर्तिनगर: विकासखंड कीर्तिनगर के पट्टी बड़ियारगढ़ क्षेत्र में मोटर मार्गों के निर्माण को लेकर वर्षों […]
अवस्थापना सुविधाओं को संभालेंगी खेल अकादमी…
- India Today Team
- January 20, 2025
38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब उसके […]
सिंचाई विभाग के जलाशयों में जमा सिल्ट को लेकर संबंधित अफसरों संग की बैठक
- India Today Headlines team
- July 17, 2025
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के जलाशयों में जमा सिल्ट […]
