देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिला अधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी, डायरेक्टर जीबी पंत यूनिवर्सिटी आशीष भटगाई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली…
- India Today Team
- October 31, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते […]
हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” हरेला पर्व पर मालदेवता में भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश के 40 वन प्रभागों के 3,791 स्थलों पर लगाए गए पौधे
- India Today Headlines team
- July 16, 2026
देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर “हर गाँव का यही पैगाम – एक […]
प्रक्रिया: इंतजार की घड़ी खत्म, पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए अपने जनपद का शेड्यूल…
- India Today Team
- May 27, 2024
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस उपनिरीक्षक के 222 पदों के लिए युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला […]
