गौचर ( प्रदीप लखेड़ा )
आज विश्वाहिन्दू परिषद गौचर प्रखण्ड में विश्वहिंदू परिषद के सत्संग के पखवाड़े के अंर्तगत सतसंग का आयोजन और एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सतसंग एंव महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड गौचर के अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूरी ने की,सतसंग में पहले संगठन की ॐ के उच्चारण से की गई और तत्पश्यात भगवान श्रीराम और वीर बजरंगी जी के भजनों और भारतमाता के जयकारे के भजन गाये गये, उसके पश्चात बजरंगदल और विश्वाहिन्दू परिषद की अहम बैठक आहूत की गई बैठक का संचालन प्रखण्ड गौचर के महामन्त्री अर्जुन भण्डारी ने किया
बैठक मे बाहरी विधर्मियों और उन पर नजर रखने की जरूरत पर विचार,विमर्श किया गया, और सभी विहिप और बजरंगदल के कार्ययकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया हर शनिवार को सायं 5 से 6 बजे के बीच सतसंग करने का निर्णय लिया गया, साथ ही बैठक में पूरन सिंह चौधरी को विहिप कर्णप्रयाग जिले के गौ संरक्षण प्रमुख बनाया गया, देवी प्रसाद ममगाईं को गौचर प्रखण्ड के सह,महामंत्री का दायित्व सौंपा गया, बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष चिन्तामणि सेमवाल जी,विहिप जिला कर्णप्रयाग के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह लूथरा, बजरंगदल गौचर प्रखण्ड के सह,संयोजक सौरभ कण्डारी,विहिप गौचर प्रखण्ड के उपाध्यक्ष राजेश खत्री,विहिप गौचर के महामन्त्री अर्जुन भण्डारी,सत्संग प्रमुख चंद्र भल्लभ देवली जी,विहिप के नवीन टाकुली जी,विहिप के मीडिया प्रभारी व रानिगढ़ उपभोक्ता के अध्यक्ष कैलाश केडियाल जी,बजरंगदल के शुभम बुटोला,प्रियांशु नेगी,हिमांशु कण्डारी,अभिषेक चंद्र,अक्षय कुमार,देवेंद्र कण्डारी आदि काफी संख्या में सत्संग व बैठक में विहिप गौचर प्रखण्ड व बजरंगदल के कार्यकतागण मौजूद रहे।
