कोटद्वार। घर से सिद्धबली के दर्शन करने की बात कहकर निकले दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर 5 वें मील के पास तीन लापता किशोरों के शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार गोविंद नगर निवासी तीन किशोर 9 सितंबर की सुबह घर से दो पहिया वाहन से निकले थे। कुंभीचैड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। लेकिन, शाम तक किशोर घर वापस नहीं लौटे. घर ना लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने भी क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन परिजनों और पुलिस को किशोरों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी थी। सोमवार सुबह दोपहिया वाहन सड़क के नीचे पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आंशका जताई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में यह घटना सड़क दुघर्टना लग रही है। पुलिस ने तीनों किशोरों के शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि मामला हादसा प्रतीक हो रहा है। मामले की पूरी तरह से पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने किया फिल्म ‘‘गौदान की पुकार’’ शूटिंग का शुभारम्भ
- India Today Headlines team
- June 5, 2025
DEHRADUN: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को धारकोट देहरादून में ‘‘गौदान की […]
मुख्यमंत्री धामी ने गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी…
- India Today Team
- November 14, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर […]
देहरादून सहित कई जिलों में जहां झमाझम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी…
- India Today Team
- March 3, 2024
उत्तराखंड में देहरादून सहित कई जिलों में जहां झमाझम बारिश का दौर जारी है। वहीं […]
