हरिद्वार। हरिद्वार जिले में एक बार फिर कच्ची शराब जानलेवा साबित हुई है। पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की। कच्ची शराब पीने की वजह से पांच ग्रामीणों की मौत शनिवार को हुई है, जबकि दो ग्रामीणों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। कच्ची शराब पीने से गांव फूलगढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं, गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉलीग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। इससे पहले भी हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। 2019 में हरिद्वार में कच्ची शराब पीने के बाद 30 से ज्यादा ग्रामीण अपनी जान गवां चुके थे। घटना के बाद हरकत में आये जिला प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी थी। कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन फिर इस बार यह घटना हो गई।
Related Posts
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर देहरादून पहुंचे
- India Today Headlines team
- October 26, 2023
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर देहरादून पंहुचे। इस दौरान उनके साथ […]
हरिद्वार में बैसाखी महोत्सव में बोले सीएम धामी, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ भारत की पहचान
- India Today Headlines team
- April 13, 2026
हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकुल मैदान में आयोजित “मानव सेवा एवं उत्थान समिति” […]
सीएम धामी ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द को अर्पित की श्रद्धांजलि
- India Today Headlines team
- November 3, 2022
-वीर शहीद केसरी चन्द युवा समिति को शहीद केसरी चन्द के जन्मोत्सव के आयोजन के […]
