हरिद्वार। हरिद्वार जिले में एक बार फिर कच्ची शराब जानलेवा साबित हुई है। पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की। कच्ची शराब पीने की वजह से पांच ग्रामीणों की मौत शनिवार को हुई है, जबकि दो ग्रामीणों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। कच्ची शराब पीने से गांव फूलगढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं, गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉलीग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। इससे पहले भी हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। 2019 में हरिद्वार में कच्ची शराब पीने के बाद 30 से ज्यादा ग्रामीण अपनी जान गवां चुके थे। घटना के बाद हरकत में आये जिला प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी थी। कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन फिर इस बार यह घटना हो गई।
Related Posts
आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्यायः कौशिक
- India Today Headlines team
- June 25, 2022
देहरादून। स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र […]
2 जुलाई को 7 संवेदनशील स्थानों पर होगी मानसून आपदा मॉक ड्रिल
- India Today Headlines team
- July 1, 2026
देहरादून। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन […]
मेनका गुंज्याल ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत प्रदेश का नाम किया रोशन, दें बधाई…
- India Today Team
- February 26, 2024
उत्तराखंड की बेटी मेनका गुंज्याल ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम रोशन […]
