हल्द्वानी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में गुरुवार को महानगर कांग्रेस की ओर से शहर में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की अगुवाई में निकाली गई पदयात्रा की शुरुआत स्वराज आश्रम से हुई। जो पटेल चैक, मुख्य बाजार, मीरा मार्ग, सब्जी मंडी, सदर बाजार, बर्तन बाजार होते हुए वापस स्वराज आश्रम पहुंची। इस दौरान विधायक सुमित, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, वरिष्ठ नेता जगमोहन चिलवाल, एआईसीसी सदस्य प्रयाग दत्त भट्ट, पीसीसी एनबी गुणवंत, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, पूर्व मंत्री हाजी सोहेल, प्रदेश महासचिव गोविंद बिष्ट, महानगर महामंत्री दीप पाठक, महिला उपाध्यक्ष सुधा बिष्ट, शशि वर्मा, विमला सांगुड़ी, मधु सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव ने कहा कि आम जनता के लिए एक वक्त का भरपेट भोजन कर पाना मुश्किल साबित हो रहा है। भाजपा की सरकारें अपनी आंख बंद कर बैठी हैं। महिला महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, महानगर महामंत्री संदीप भैसोड़ा, सतनाम सिंह, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, गिरीश पांडे, किसान नेता मनोज शर्मा, चंपा चिलवाल, मुन्नी पंत, लता पांडे ने कहा कि सरकार राज्य में रोजगार के नाम पर युवाओं को छल रही है। पदयात्रा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, प्रेम बिष्ट, लाल सिंह पवार, जीवन बिष्ट, ताहिर हुसैन, मोहन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, देवेश तिवारी, हिमांशु जोशी, भगवती बिष्ट, मंजू पांडे, दीपक खत्री, जया पाठक, जया कर्नाटक, संजय उप्रेती, राजेंद्र नेगी, प्रदीप बिष्ट, माला वर्मा, सूरज प्रकाश, लाल सिंह पवार, गुरप्रीत प्रिंस, आशीष कुड़ाई, प्रदीप नेगी, हर्षित जोशी, सौरभ भट्ट, अवध बिहारी शर्मा, जगदीश चैहान, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, गोविंद सिंह बगड़वाल आदि मौजूद रहे।
Related Posts
प्रेमनगर में हुए वृद्धा के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, हत्यारोपी पड़ोसी गिरफ्तार
- India Today Headlines team
- April 19, 2023
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हो गया […]
कानून तोड़ने वालों को नहीं छोड़ेंगेः सीएम धामी
- India Today Headlines team
- November 4, 2022
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामला पर बोले सीएम पूर्व सीएम के औद्योगिक सलाहकार की […]
एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता संपन्न
- India Today Headlines team
- May 23, 2026
24 मई से समर कैंप और डोडीताल एडवेंचर टूर का होगा आयोजन देहरादून: एडिफाई वर्ल्ड […]
