देहरादून। राजधानी के बलवीर रोड पर एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने क्रिकेट बैट से पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बलवीर रोड भाजपा कार्यालय कि निकट निवास करने वाला राम सिंह उम्र 73 वर्ष रेहड़ी लगाने काम करता है। उसका अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। उसके पश्चात आरोपी ने क्रिकेट बैट से पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद आरोपी उसे अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उषा को मृत घोषित कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया। मृतक उषा देवी बदमाश करण शिवपुरी की मां थीं। करण शिवपुरी के खिलाफ लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी। आरोपी राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले मेें आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
हॉन्क लिटिल मास्टर के ऑडिशन 25 व 26 नवंबर को
- India Today Headlines team
- November 20, 2023
दो व तीन दिसंबर को होगा फिनाले। प्रतिभा के साथ-साथ कौशल का प्रदर्शन भी कर […]
फिक्की फ्लो ट्रेड फेयर आज से
- India Today Headlines team
- October 6, 2025
बारिश के मद्देनजर किया गया सारा इंतजाम इंडोर देहरादून | फिक्की फ्लो उत्तराखंड अपने बहुप्रतीक्षित […]
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं जोशीमठ आपदा प्रभावित
- India Today Headlines team
- January 22, 2023
देहरादून। जोशीमठ आपदा प्रभावित इस समय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही […]
